Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

सॉल्टलेक के गेस्ट हाउस में युवती की संदिग्ध मौत

परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

19 May 2026

सॉल्टलेक के गेस्ट हाउस में युवती की संदिग्ध मौत

कोलकाता। कोलकाता के पॉश इलाके सॉल्टलेक के एक गेस्ट हाउस में युवती की रहस्यमयी मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना को लेकर पुलिस और मृतका के परिवार के दावों में बड़ा विरोधाभास सामने आया है। जहां शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस और गेस्ट हाउस में मौजूद साथियों का कहना है कि युवती की मौत आम के पेड़ से गिरने के कारण हुई, वहीं मृतका के परिजनों ने इस थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संगीन आरोप लगाया है। इस सनसनीखेज मामले में बिधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार रात मृत युवती अपनी एक महिला मित्र और दो युवकों के साथ ऐप कैब बुक करके सॉल्टलेक स्थित इस गेस्ट हाउस में आई थी। देर रात गेस्ट हाउस परिसर में मौजूद आम के पेड़ के पास यह हादसा होना बताया गया। युवती के साथ मौजूद लोगों का दावा है कि वह रात के अंधेरे में आम तोडऩे के लिए पेड़ पर चढ़ी थी और अचानक संतुलन बिगडऩे से नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे बेहद गंभीर चोटें आईं और जब उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी तरफ, मृतका के परिवार ने इस पूरी कहानी को मनगढ़ंत बताया है। परिजनों का तर्क है कि उनकी बेटी को पेड़ पर चढऩा आता ही नहीं था, ऐसे में आधी रात को उसके आम तोडऩे के लिए पेड़ पर चढऩे की बात पूरी तरह अविश्वसनीय है। परिवार ने आरोप लगाया है कि गेस्ट हाउस में युवती के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर इस घिनौने अपराध को हादसे का रूप देने और सबूत मिटाने के लिए उसे गेस्ट हाउस की ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है, और असली सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सॉल्टलेक के गेस्ट हाउस में युवती की संदिग्ध मौत
परिजनों ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News